बख्तियारपुर : कुष्ठ रोगियों के बीच बांटी गई किट्स, मास्क एवं राहत सामग्री

May 2, 2020 - 18:08
 0  14
बख्तियारपुर : कुष्ठ रोगियों के बीच बांटी गई किट्स, मास्क एवं राहत सामग्री

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में लॉक डॉउन में कोरोना वायरस से बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० वीरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एवं डॉ० पीयूष कुमार, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी पटना की देखरेख में राजेंद्र कुष्ठ आश्रम बख्तियारपुर के कुष्ठ रोगीयों सहित दर्जनों गरीब जरूरतमंद मजदूरों को नव अस्तित्व फाउंडेशन के सहयोग से लॉक डाउन में परेशानियों के मद्देनजर राशन सामग्री के किट्स बांटे गए। जिसमें चावल,तेल,दाल,आटा,आलू,मसाला एंव नमक आदि मौजूद थे।

डॉ० पीयूष कुमार, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी पटना

वही स्थानीय कुष्ठ केंद्र प्रभारी मोहम्मद अली एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ पीयूष कुमार अपनी निजी सैलरी मद से वायरस के बचाव हेतु उच्च क्वालिटी के 280 मास्क बॉंटकर तथा मास्क की महत्ता को बताकर इसे पहनने तथा समाज में, एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने की अपील की। तथा इस कार्यक्रम में जोनल कुष्ठ पदाधिकारी, कुष्ठ नियंत्रण इकाई गुलजारबाग की डॉ सुनीति सिन्हा ने भी सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0