बख्तियारपुर : आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं भाजपा विधायक ने आज से मोदी किचेन की शुरुआत की

Apr 10, 2020 - 10:51
 0  10
बख्तियारपुर : आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं भाजपा विधायक ने आज से मोदी किचेन की शुरुआत की

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर :– कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर आज पूरा देश लॉक डाउन है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस आपदा की घड़ी में भी देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने साहसिक कदम बढ़ाते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने से लेकर आम जनो की भी सुरक्षा जैसी बड़ी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। जिसमें देश के सभी लोगों का कर्तव्य है चाहे वो कोई पद धारक हों या फिर आम जन ,उनके निर्देशों का पालन कर इस विपदा से उबरें। इसी कड़ी में उन्होंने गरीब और असहाय जन मानस की दुर्दशा को देख लोगों से अपील की ” देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा”।

प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर देश भर में कई संगठनों से लेकर आम जनों तक ने अपनी भागीदारी बढ़-चढ़कर निभाने की कोशिश की है।इसी आह्वान को निभाते हुए बख्तियारपुर विधान सभा के भाजपा विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ने आज से मोदी किचेन की शुरुआत की।

जिसके बतौर संयोजक पटना साहिब के सांसद और भारत सरकार के मंत्री रवि शंकर प्रसाद हैं उनके हीं निर्देशानुसार इसका संचालन होना है।

विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर इस मोदी किचेन का शुभारंभ किया गया जो गरीब और असहाय लोगों तक यहां तक कि उनके घरों तक निः शुल्क भोजन पहुंचाया जायेगा ,चाहे वे किसी पार्टी , किसी दल से या किसी धर्म से मतलब रखते हों।यह कार्यक्रम तब तक चलता रहेगा जब तक देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0