बख़्तियारपुर : ग्यासपुर मरुआहि का युवक निकला करोना संक्रमित,इलाक़े में दहशत का माहौल

Apr 22, 2020 - 13:43
 0  16
बख़्तियारपुर : ग्यासपुर मरुआहि का युवक निकला करोना संक्रमित,इलाक़े में दहशत का माहौल

बख़्तियारपुर से उपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सूबे में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 141 हो गयी है। जिसमें एक संक्रमित मरीज पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखण्ड के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्यासपुर मरुआहि का है ।

कोरोना संक्रमण युवक के परिजन

दिल्ली से संक्रमित युवक के साथ आया युवक

प्रशासनिक आदेश मिलते हीं स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस संक्रमित युवक के गांव पहुंची तथा गहन छानबीन कर उचित सुरक्षात्मक उपाय किए। युवक की कोरोना संक्रमन की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोग अनहोनी की आशंका से सकते में आ गए।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मरीज दिल्ली से पटना आया था जहां उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसने अपने घर फोन कर बताया कि मै पटना आ गया हूं और मै थक गया हूं गाड़ी भेज दो क्योंकि मेरा तबीयत खराब हो रहा है ।तो परिवार के लोगों ने उन्हें सलाह दिया कि बगल में जो अस्पताल हो वहां जाकर स्वास्थ्य जांच करवा लें।और वह एन एम् सी एच के पास था वहीं भर्ती हो गया ।दो दिनों बाद जब जांच रिपोर्ट आयी तो कोरोना से ग्रसित हैं। परिवार के लोगों ने कहा कि परिवार का कोई भी व्यक्ति उनसे मिलने नहीं गया है। टीम ने मरीज के साथ दिल्ली से पैदल घर आने वाले व्यक्ति को काला दियारा कोरेंटाईन सेंटर में कोरेंटाईन कर दिया गया है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0