फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड के इलेक्ट्रिकल्स उत्पाद झारखंड के बाजारों में उपलब्ध

Feb 3, 2020 - 17:35
 0  12
फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड के इलेक्ट्रिकल्स उत्पाद झारखंड के बाजारों में उपलब्ध

रांची : ख्यातिप्राप्त इलेक्ट्रिकल सामग्री निर्माता व आइएसओ-9001कंपनी फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड के उत्पाद अब झारखंड के बाजारों में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने राजधानी रांची के मेन रोड पर अवस्थित महावीर टावर स्थित दधीचि सेल्स कॉर्पोरेशन को अपना अधिकृत विक्रेता (वितरक) नियुक्त किया है। इस संबंध में फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड के झारखंड ब्रांच हेड एसके लाल ने बताया कि कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है। फिनोलेक्स केबल्स के प्रोडक्ट्स अन्य कंपनियों के उत्पादों की तुलना में बेहतर व किफायती भी है। कंपनी द्वारा निर्मित पंखे, वाटर हीटर, वायर एंड केबल्स, स्विच, लाइटिंग मेटेरियल्स सहित अन्य उत्पाद झारखंड में भी उपलब्ध कराए गए हैं। दधीचि सेल्स कारपोरेशन में एक ही छत के नीचे फिनोलेक्स केबल्स के प्रोडक्ट्स उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0