प्रोफेशनल कांग्रेस के सौजन्य से गरीबों के बीच बांटे गए खाद्य सामग्री

May 7, 2020 - 13:01
 0  16
प्रोफेशनल कांग्रेस के सौजन्य से गरीबों के बीच बांटे गए खाद्य सामग्री

रांची : झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के निर्देश पर आज प्रोफेशनल के सदस्य, आईएमएस के छात्र एवं प्रदेश एनएसयूआई सदस्यों के सहयोग से लगभग सवा सौ लोगों के बीच राशन सामग्री वितरण किया गया। चुटिया श्रीराम मंदिर के आस पास के मोहल्लों के गरीबों व जरूरमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने और लाॅकडाउन का भी पालन करने की अपील की गई।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कोरोना बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा किये गए लाॅकडाउन में गरीबों को हो रहे परेशानियों को देखते हुए हमारी टीम लगातार जनसेवा कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार, केंद्र सरकार की गाइडलाइंस को पालन करने की अपील की है।
इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह, प्रोफेशनल कांग्रेस के पुनीत, श्याम, गौरव, मिथिलेश राय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। यह जानकारी एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0