प्रोफेशनल कांग्रेस और एनएसयूआई ने गरीबों के बीच बांटे खाद्य सामग्री

May 11, 2020 - 12:49
 0  20
प्रोफेशनल कांग्रेस और एनएसयूआई ने गरीबों के बीच बांटे खाद्य सामग्री

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को हो रही भोजन की गंभीर समस्या को देखते हुए संगठन की ओर से प्रतिदिन विभिन्न चौक-चौराहों पर बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब लोगों को भोजन व राशन मुहैया कराया जा रहा है। प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल के निर्देश पर आज (सोमवार को) प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्य और प्रदेश एनएसयूआई के सदस्यों के सहयोग से 72 गरीब लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। राजधानी के बजरा आईटीआई क्षेत्र के गरीबों व जरूरमंदों के बीच राशन वितरण किया गया। इस संबंध में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए हमें घर में ही रहना होगा। इस दौरान जितने भी जरूरतमंद, जिन्हें असुविधा हो रही है, उसके लिए हमारी टीम दिन-रात तत्पर है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता उत्कर्ष मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए हम सभी को एक साथ आगे आना होगा।
मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह, प्रोफेशनल कांग्रेस के विकी गोप, सुशीला देवी, गौरव, मिथिलेश राय सहित अन्य मौजूद थे। यह जानकारी एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0