प्रियंका गांधी वाड्रा की जन्मदिन के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव ने दिव्यांग बच्चों के बीच खाद्य सामग्री बांटे

प्रियंका गांधी वाड्रा की जन्मदिन के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव ने दिव्यांग बच्चों के बीच खाद्य सामग्री बांटे

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जन्मदिन के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने रविवार को राजकीय नेत्रहीन मध्य विद्यालय हरमू में दिव्यांग बच्चों के बीच खाद्य सामग्री बांटे। इस मौके पर श्री जायसवाल ने बच्चों के संग केक काट कर प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन मनाया तथा सभी उपस्थित लोगों ने प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित किया और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने बिस्किट, केक, चूड़ा, चॉकलेट, पाउडर दूध, होर्लिक्स सहित अन्य खाद्य सामग्री प्राप्त कर काफी प्रसन्न हुए। जायसवाल ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर आपस में खुशियां मनाई, वहीं कांग्रेस एन एसयू आई छात्र नेता एवम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी दीर्घायु की कामना भी की।जायसवाल ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को सेवा करने का मौका मिल रहा है, प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार की बागडोर थामें थीं और उस समय उन्होंंने कहा था ‘समय खराब है, काम करिए, क्षेत्र में रहिए, सेवा के भाव से काम करें, जनता सेवा करने के लिए मौका देगी। राजकीय नेत्रहीन मध्य विद्यालय के प्रभारी रोबिस कुमार ने जन्मदिन कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा कि इस स्कूल में क्लासरूम की कमी है, 1 से 7 तक क्लासेज चलती है, शिक्षक की भी आवश्यकता है। साथ ही नई सरकार को भी बधाई दी।

इस मौके पर मुख्य रूप से अमरजीत सिंह, प्रेम कुमार, राजीव चिंटू चौरसिया, सोनू सिंह,पुनीत, विक्की जियाउल, गौरव आनंद, आदि शामिल थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0