प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण

भोजन से वंचित गरीबों को राहत पहुंचाना लक्ष्य : आदित्य विक्रम जायसवाल

Apr 30, 2020 - 12:07
 0  9
प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण

रांची : कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लाॅकडाउन के दौरान गरीबों के बीच विभिन्न संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ता राहत कार्य में जुटे हैं। इस दिशा में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पीड़ित मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में प्रोफेशनल कांग्रेस के साथ-साथ आई एम एस, झारखंड, एनएसयूआई, सोशल ऑर्गेनाइजेशन बटरफ्लाई सहित अन्य संस्थाएं महत्वपूर्ण सहयोग कर रही हैं। आज गुरुवार को प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के निर्देशानुसार प्रोफेशनल के सदस्य, एनएस यूआई, सामाजिक संस्था बटरफ्लाई प्रोजेक्ट व आईएमए स्टूडेंट्स द्वारा 107 गरीब, जरूरमंद एवं असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम राजधानी रांची के नायक चौक और बड़का टोली में हुआ। इस दौरान लोगों को दाल, चावल, सोयाबीन बरी, तेल, मसाला, आलू आदि खाद्य सामग्री मुहैया कराया गया। इस कार्यक्रम में आईएमए स्टूडेंट्स का विशेष योगदान रहा।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि हमारी टीम रांची के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लॉकडाउन की अवधि तक लगातार जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाती रहेगी।
मौके पर मौजूद आई एम एस के छात्र व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत ने कहा कि हम सभी आई एम एस, एनएसयूआई, प्रोफेशनल कांग्रेस और सामाजिक संस्था बटरफ्लाई प्रोजेक्ट द्वारा शहर में हर जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाएंगे एवं कोशिश करेंगे कोई भूखा ना रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एनएसयूआई के महासचिव राजीव कुमार, प्रोफेशनल कांग्रेस के गौरव, पुनीत, विष्णु, राजेश, प्रेरणा, सोन, आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0