प्रदीप कुमार बलमूचू अपना स्टैंड क्लीयर करें : संतोष कुमार सोनी
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य एवं अखिल झारखंड श्रमिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि क्या कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू अभी भी राजनीति के दो नाव पर सवार हैं? क्योंकि 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ठेंगा दिखाकर आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर घाटशिला विधानसभा से चुनाव लड़े थे और अभी भी आजसू पार्टी में अपनी सदस्यता बनाए रखे हुए हैं। उनकी तरफ से न तो इस्तीफा दिया गया और न ही अभी तक आजसू पार्टी के तरफ से श्री बलमूचू को बाहर का रास्ता दिखाया गया। तो आखिर क्या चाहते हैं बलमुचू जी, दोनों हाथ में लड्डू ? उन्होंने दोनों ही पार्टी के आलाकमान को इस बात पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0