पैनासोनिक ने कनेक्टेड एयर कंडीशनर्स की भारत की सबसे बड़ी श्रृंखला लॉन्च की

Feb 21, 2020 - 12:40
 0  10
पैनासोनिक ने कनेक्टेड एयर कंडीशनर्स की भारत की सबसे बड़ी श्रृंखला लॉन्च की

नई दिल्ली : डाइवर्सिफाईड टेक्नॉलॉजी कंपनी, पैनासोनिक इंडिया ने आज कनेक्टेड एयर कंडीशनर्स की अपनी नई फ्यूचरिस्टिक श्रृंखला के लॉन्च की घोषणा की। ब्रांड के द्वारा की गई एक सिंडीकेटेड कंज़्यूमर रिसर्च में पाया गया कि एसी खरीदते वक्त, नए युग के 71 फीसदी ग्राहक ऑटोमैटिक टेंपरेचर रेगुलेषन, रिमोट एक्सेस एवं स्मार्ट डायग्नोस्टिक्स फीचर्स तथा हाईज़ीन पसंद करते हैं। आराम व सुविधा की उनकी मांग को पूरा करने के लिए पैनासोनिक की नई कनेक्टेड एसी श्रृंखला कस्टमाईज़्ड स्लीप मोड फीचर प्रदान करती है, जिसके द्वारा यूज़र्स पूरी रात सुकूनभरी नींद के लिए विविध तापमान को प्रोग्राम कर सकते हैं। एसी की यह नई श्रृंखला पैनासोनिक की सभी ब्रांड षॉप्स, लार्ज फॉर्मेट रिटेल आउटलेट्स, ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट तथा देष में सभी छोटे इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर उपलब्ध है। आईओटी इनेबल्ड पैनासोनिक इन्वर्टर स्प्लिट एयरकंडीषनर्स की इस नई श्रृंखला का मूल्य 35,990 रु. से षुरू होता है। नई कनेक्टेड एसी श्रृंखला के लॉन्च के बारे में श्री गौरव साह, बिज़नेस हेड- एयरकंडीषनिंग ग्रुप, पैनासोनिक इंडिया ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं के बारे में हमारी जानकारी बताती है कि भारतीय ग्राहक ज्यादा विस्तृत उत्पाद अनुभव चाहते हैं, जिससे उनके दैनिक कार्य आसान व सुविधाजनक बनें। 81 फीसदी कनेक्टेड फीचर्स के लिए थोड़ा ज्यादा भुगतान करने से पीछे नहीं हटते। टेक्नॉलॉजी को जनसमूह तक पहुंचाने की हमारी कार्ययोजना के अनुरूप, हम अपनी नई कनेक्टेड श्रृंखला उसी मूल्य में उपलब्ध करा रहे हैं, जिस मूल्य में पारंपरिक स्प्लिट एसी आते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0