पूर्व सीएम द्वारा आयोजित वनभोज में मटन खाने के विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ता आपस में भिड़े,9 घायल,3 की हालत चिंताजनक

Jan 20, 2020 - 11:24
 0  25
पूर्व सीएम द्वारा आयोजित वनभोज में मटन खाने के विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ता आपस में भिड़े,9 घायल,3 की हालत चिंताजनक

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा आयोजित वनभोज में मटन खाने के विवाद पर भाजपा कार्यकर्त्ता आपस में भिड़ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें 9 कार्यकर्ता जख्मी हो गए। इनमें तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है । घटना रविवार शाम पौने चार बजे की है। विवाद साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा और भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल गुट के बीच हुआ वनभोज में सुबह 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे। 11 बजे वे चले गए। सीएम के जाने के बाद दिन के सवा दो बजे डिमना लेक पर खाने को लेकर विवाद हुआ। जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

साकची शीतला मंदिर के पास दोनों पक्ष फिर से भिड़ गये। इस दौरान बीच सड़क पर ही दोनों पक्षों ने लाठी, डंडा और रॉड से हमला किया गया। पूरे इलाके में इस दौरान अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर साकची पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दोनों पक्ष वहां से हट गए।

घटना में एक पक्ष से भाजपा साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, शंकर प्रसाद, हेमंत साहू और अजय साहू घायल हो गये। शंकर प्रसाद के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरे पक्ष से भाजपा युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल, सोनू गोस्वामी, सौरव सिंह और बांके सिंह घायल हो गये।

घायल भाजपा साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से रविवार को पिकनिक का आयोजन किया गया था। खाना के स्टॉल पर हेमंत साहू खड़े थे। इसी बीच मोंटी अग्रवाल ने कूपन फेंककर कर हेमंत साहू से खाना मांगा, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। दोनों के बीच विवाद होने पर उनलोगों ने बीच बचाव किया। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी मामला शांत कराया।

पूर्व सीएम, विधायक, सांसद समेत मंडल कार्यकर्ता पहुंचे
वनभोज में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युतवरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत सभी मंडल कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व सीएम रघुवर दास पिकनिक में आधा घंटे तक रुके। भाजपा की पिकनिक में खेलकूद व अन्य कार्यक्रम हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0