पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए युवा राजपूताना एकता मंच ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान

Jun 21, 2021 - 15:31
 0  21
पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए युवा राजपूताना एकता मंच ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान

रांची। युवा राजपूताना एकता मंच ने पूर्व सांसद आनंद मोहन के रिहाई के लिए पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत सोमवार को हेहल डाकघर से पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया।
मंच के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए पोस्टकार्ड पोस्ट बॉक्स में डाला गया। उन्होंने कहा कि पोस्टकार्ड अभियान के प्रति आम लोगों की दिलचस्पी देखकर ऐसा प्रतीत होने लगा है कि पूर्व सांसद आनंद मोहन की जल्द ही रिहाई होगी। लोगों ने भारत सरकार और बिहार सरकार से लिखित आग्रह किया है कि पूर्व सांसद आनंद मोहन निर्दोष हैं। उन्हें ऐसे गुनाह की सजा मिली जो उन्होंने कभी किया ही नहीं। फिर भी पूरे धैर्य, संयम और शालीनता पूर्वक भारतीय न्याय व्यवस्था का सम्मान करते हुए अपनी सजा पूरी कर ली है। मंच ने सरकार से अपील की है कि सजा अवधि के दौरान अच्छे आचरण और सकारात्मक गतिविधियों के मद्देनजर उनकी शीघ्र रिहाई का मार्ग प्रशस्त कर यश के भागीदार बनें। इस कार्यक्रम में अरुण सिंह, अशोक सिंह,धर्मेंद्र सिंह, श्रीराम सिंह, राजेश सिंह, कमलेश यादव, विनोद सिंह, श्री किशोर शर्मा, अभिषेक सिंह, मुकेश सिंह, समीर सिंह, संजय प्रसाद, ज्योति कुमारी विजय कुमार मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0