पूर्व जैक पार्षद अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से

पूर्व विधायकों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सौंपा ज्ञापन

Aug 13, 2021 - 13:26
 0  10
पूर्व जैक पार्षद अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से

रांची। पूर्व जैक पार्षद अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल ज्ञानेश्वर यादव के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन देते हुए पूर्व जैक पार्षदों को पूर्व विधायकों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। श्री यादव ने राज्यपाल को बताया कि झारखंड राज्य गठन के पूर्व एकीकृत बिहार के समय झारखंड स्वायत्तशासी परिषद् (जैक) का गठन किया गया था। झारखंड अलग राज्य निर्माण में भी पूर्व जैक पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अलग राज्य गठन होने के बाद जैक पार्षदों को उपेक्षित कर दिया गया। इस संबंध में पूर्व जैक पार्षद अधिकार मंच की ओर से पूर्ववर्ती सरकारों और वर्तमान सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस दिशा में यथोचित कदम उठाने का अनुरोध किया। ताकि पूर्व जैक पार्षदों को संविधान सम्मत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। प्रतिनिधिमंडल में रानी कुमारी, जय सिंह यादव, कमला देवी, डॉ.यास्मीन सुनील फकीरा कच्छप शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0