पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय पर हुआ झंडोत्तोलन

Aug 15, 2021 - 15:18
 0  9
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय पर हुआ झंडोत्तोलन

रांची। देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के एचईसी परिसर स्थित आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी रणविजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हर वर्ग व समुदाय के लोगों के बीच सामाजिक समरसता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों के पदचिन्हों पर चलते हुए, राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए देशहित में सकारात्मक सोच के साथ समर्पित भाव से जुटे रहें। यही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुनील सहाय, मेरी तिर्की, विधायक प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव, रंजन झा, पंकज, कमलेश शर्मा, पीके चौधरी, कृपा शंकर श्रीवास्तव, दीपक प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा (प्रेसिडेंट), विशाल सिंह, राज किशोर प्रसाद बाबू, शैलेंद्र सिंह, पप्पू मिश्रा,उमा सिंह, सत्येंद्र, लखन, सोनू सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0