पूर्वी सिंहभूम वीरांगना का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Mar 15, 2020 - 14:31
 0  19
पूर्वी सिंहभूम वीरांगना का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के तत्वावधान में उपाध्यक्ष रजनी सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन मानगो स्थित सृजनी रेसीडेंसी प्रांगण में हुआ। इस अवसर पर अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश वीरांगना की उपाध्यक्ष इंदु सिंह, कोल्हान की संगठन सचिव सुषमा सिंह और जमशेदपुर की जिलाध्यक्ष नूतन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय फगुआ गीतों के साथ हुआ। तत्पश्चात वीरांगनाओ ने होली के विशेष पकवानों का आनंद उठाया। आयोजन में वीरांगना की पदाधिकारी ललिता राय, कृष्णा सिंह, अंजलि सिंह, पार्वती सिंह, मंजू सिंह, इंदु सिंह, नीलू सिंह, खुशबू सिंह, प्रतिभा सिंह, शालिनी सिंह, बिनीता सिंह, पूर्णिमा सिंह, रिंकु सिंह, कंचन सिंह, दुलारी सिंह, पूनम सिंह, शशिप्रभा सिंह, प्रमिला सिंह, राखी सिंह सहित अन्य उपस्थित थीं। यह जानकारी पूर्वी सिंहभूम वीरांगना की जनसंपर्क सचिव नीलम सिंह नीलू ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0