पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से गरीबों को कराया गया भोजन

May 9, 2020 - 12:36
 0  8
पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से गरीबों को कराया गया भोजन

रांची : हटिया स्टेशन रोड स्थित पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से बिरसा चौक और आसपास के इलाकों के लगभग ढाई सौ गरीब लोगों को दोपहर का भोजन कराया गया। इस संबंध में समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लगभग रोज बेघर, बेसहारा और अत्यंत गरीब लोगों के बीच विभिन्न प्रकार के व्यंजन वितरित किए जा रहे हैं। यह सिलसिला लॉकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि भोजन से वंचित गरीबों को खाना खिलाने में सुखद अनुभूति होती है। लॉकडाउन के दौरान गरीबों की परेशानियां बढ़ गई है। उनके समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए उन्होंने लाॅकडाउन की अवधि तक गरीबों को तकरीबन रोज एक समय का खाना खिलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत आज खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी गोपाल झा, श्रीधर सिंह, विजय शर्मा, मुन्ना सिंह, अंकित कलवार, आदित्य, पूजा सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0