पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से गरीबों को बांटा गया भोजन का पैकेट

Apr 7, 2020 - 12:23
 0  15
पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से गरीबों को बांटा गया भोजन का पैकेट

रांची : हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क ईन (पूजा रेस्टोरेंट) के सामने समाजसेवी व होटल संचालक रामाशंकर प्रसाद के सौजन्य से आज मंगलवार को भोजन से वंचित गरीबों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया। समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि आसपास के बेघर और बेसहारा बेहद गरीबों के बीच वेज चाउमीन का पैकेट वितरित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का अनुपालन किया गया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय पुलिस-प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। गौरतलब है कि रामाशंकर प्रसाद लॉकडाउन की अवधि के दौरान आसपास के गरीब लोगों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने में जुटे हैं। मानवता की सेवा के इस कार्य में समाजसेवी आशा देवी, पूजा कुमारी, आदित्य कुमार, अभिषेक कलवार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0