पुनदाग ओपी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बोल थाना प्रभारी, अफवाहों से बचें

Jul 19, 2021 - 15:13
 0  11
पुनदाग ओपी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बोल थाना प्रभारी, अफवाहों से बचें

रांची : पुनदाग ओपी में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक बकरीद त्यौहार को लेकर बुलाई गई । सभी लोगों ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ बकरीद का त्यौहार मनाएंगे और इसके बाद सावन भी भाईचारे के साथ संपन्न करेंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। असामाजिक तत्व यदि अफवाह फैलाते हैं तो इसकी सूचना फौरन दें। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। अरविंद कुमार ने कहा कि आपसी समन्वय बनाकर त्यौहार को मनाना है। एक दूसरे का साथ देना है। हमेशा से मिलजुल कर त्यौहार मनाने की परंपरा रही है। यही गंगा जमुनी संस्कृति की तहजीब है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर कंचन प्रजापति, एसआई बुद्धि लाल मुर्म, एएसआई लक्सी राम हांसदा, वार्ड 35 के पार्षद झरी लिंडा , तौसीफ खान , धनीनाथ राम साहू, सूरज साहू , विशाल साहू , इरफान अंसारी , इरफान खान , एजाज भाई , बाबूलाल गवरी शंकर , निर्मल मुंडा , लोकेश कुमार , बिंदे मुंडा , राम साहू मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0