पीड़ित मानवता की सेवा में जेसीआई उड़ान का सहयोग जारी, जिला प्रशासन को सौंपा ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर

Aug 5, 2021 - 13:07
 0  9
पीड़ित मानवता की सेवा में जेसीआई उड़ान का सहयोग जारी, जिला प्रशासन को सौंपा ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर

रांची। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान पीड़ित मानवता की सेवा में सामाजिक संस्था जेसीआई उड़ान, रांची बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। मानव सेवा के प्रति जेसीआई उड़ान, रांची की पहल की चहुंओर सराहना की जा रही है।
गुरुवार को जेसीआई उड़ान और नेस्ले कंपनी ने साथ मिलकर जरूरतमंदों के कल्याणार्थ रांची जिला प्रशासन को 500 ऑक्सीमीटर और 300 थर्मामीटर सौंपा।
जेसीआई उड़ान और नेस्ले की ओर से रांची के उप विकास आयुक्त विशाल सागर को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर सौंपा गया। मौके पर जेसीआई उड़ान रांची शाखा की अध्यक्ष विनीता चितलांगिया ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है। कोरोना संक्रमण काल में गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के प्रति संस्था सदैव तत्पर रही है।
वहीं, उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने सामाजिक क्षेत्र में जेसीआई उड़ान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अनीता अग्रवाल, सुष्मिता सोमानी, अनीता सोमानी सहित अन्य मौजूद थे। यह जानकारी जेसीआई उड़ान रांची शाखा की प्रवक्ता रोली चौधरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0