पीड़ित मानवता की सेवा में जुटा है एदारा ए शरिया

Apr 13, 2020 - 14:13
 0  13
पीड़ित मानवता की सेवा में जुटा है एदारा ए शरिया

रांची : एदारा-ए-शरिया, झारखंड लॉकडाउन के कारण कई स्थानों पर विशेष रुप से गरीब लोगों को खाने पीने में हो रही परेशानी दूर करने में जुटी है। संस्था के पदधारी हर जिला और हर क्षेत्र में गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों तक राशन उपलब्ध कराने में लगे हैं। रांची में भी एदारा शरिया, झारखंड राहत कार्य में लगी हैं। रांची के कई स्थानों पर जारी रिलीफ सेवा का जायजा एदारा शरिया झारखंड के नाजिम आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने लिया। इनके साथ समाजसेवी सैयद खुर्शीद अख्तर और मौलाना मुजीब उर रहमान भी थे। इस दौरान कंट्रोल रूम हिंदपीढ़ी, रेलवे स्टेशन के आस पास, हटिया, इलाही नगर, कांटा टोली, जयपुर, कांके, कचहरी के आसपास, बूटी मोड़, गांधीनगर और कई जगहों पर चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। राज्य सरकार, पुलिस विभाग, कल्याणकारी संस्थाएं और एदारा ए शरिया के सेवा कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0