पीड़ितों की सेवा में समर्पित हैं इंपावर झारखंड और एनएसयूआई के सदस्य

आपातकालीन सेवा में जुटे लोगों की सहायता का लिया संकल्प

Apr 9, 2020 - 12:38
 0  13
पीड़ितों की सेवा में समर्पित हैं इंपावर झारखंड और एनएसयूआई के सदस्य

रांची : सामाजिक संस्था एंपावर झारखंड और छात्र संगठन एनएसयूआई ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए लॉकडाउन के दौरान होने वाली परेशानियों से लोगों को निजात दिलाने के लिए कमर कस ली है। उक्त संगठनों के सौजन्य से शहर के विभिन्न जगहों पर पीड़ितों के बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है। इस क्रम में बुधवार को रातू रोड स्थित पहाड़ी मंदिर के आसपास गरीब बच्चों,महिलाओं एवं बुजुर्गों के बीच ग्लूकोज, ओआरएस पैकेट व अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए आपातकालीन सेवाओं में दिन-रात लगे स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों व अन्य सुरक्षाकर्मियों और सामाजिक संगठनों के वोलंटियर्स को हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने अपने सहकर्मियों संग कोरोना से बचाव की जंग में शामिल होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एंपावर झारखंड के गौरव आनंद, सोनू श्रीवास्तव, पुनीत, पप्पू , राजन, राकेश, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
एंपावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने यह भरोसा दिलाया कि शहर में जो लोग कोरोना की वजह से फंसे हैं, या जो कोई भी भोजन से वंचित हैं, उनके लिए उनकी पूरी टीम तत्पर रहते हुए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0