पर्यावरण दिवस पर भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने किया पौधरोपण

Jun 5, 2021 - 16:25
 0  10
पर्यावरण दिवस पर भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने किया पौधरोपण

रांची। भारतीय लोक कल्याण संस्थान, गुमला द्वारा शनिवार को गुमला सदर प्रखंड अंतर्गत तेलगांव पंचायत के बेलगांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। सभी ग्राम वासियों ने संकल्प लिया कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति 10 -10 पेड़ लगाएंगे और इसे बचाएंगे साथ ही साथ जंगल को कटने से भी बचाएंगे। हर हाल में जंगल की रक्षा करेंगे । संस्था के सचिव चंद्र देव सिंह लोगों को बताया कि प्रकृति का रक्षा करके ही हम कोविड-19 जैसे महामारी से बस सकते हैं एवं अन्य प्रकार के बीमारियों से भी बच सकते हैं। पर्यावरण प्रदूषित हो जाने के कारण ही विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है और फिर हम मानव जाति इससे परेशान हो जाते हैं। इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि अपनी प्यारी धरा को बचाने के लिए पेड़ बचाएं और पेड़ लगाएं। मौके पर कार्यक्रम अभिसरण विशेषज्ञ पदाधिकारी गीता देवी, पंचायत सचिव सीताराम साहू,ग्राम प्रधान गंदुर बेगा, राहुल श्रीवास्तव, सुकांति देवी, उषा देवी , दहिया देवी ,भगवती देवी, के अलावा सहायता समूह की दीदी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0