पत्रकार नवल किशोर सिंह ने पिता की पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण, गरीबों को बांटे अंगवस्त्र

Aug 7, 2021 - 12:57
 0  21
पत्रकार नवल किशोर सिंह ने पिता की पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण, गरीबों को बांटे अंगवस्त्र

रांची। राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह ने अपने पिता स्व.बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार (सात जुलाई) को पुंदाग स्थित साईं मंदिर व साईं सेवाधाम ट्रस्ट परिसर के समीप उनकी स्मृति में पौधारोपण किया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में दरिद्रनारायण के बीच अंगवस्त्र व मिष्ठान बांटे। मौके पर स्व.सिंह की पुत्रवधू पूनम सिंह व पौत्र विनीत कुमार ने भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।
विदित हो कि बिहार सरकार के कर्मी रहे स्व.बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह पटना जिलांतर्गत बख्तियारपुर प्रखंड के करनौती ग्राम निवासी एक जाने-माने समाजसेवी थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे जीवनपर्यंत सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहे। उनके ज्येष्ठ पुत्र नवल किशोर सिंह रांची में पत्रकारिता पेशे से जुड़े हैं।
मंझले पुत्र सुनील सौरभ विहार के जाने-माने पत्रकार हैं, वहीं, कनिष्ठ पुत्र सुधीर सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
स्व.सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पौत्र अमित, सुमित सहित परिवार के अन्य सदस्यों व परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0