पत्रकारों को यथाशीघ्र दिलाएंगे रियायत : गुरविंदर सिंह सेठी

Jul 25, 2021 - 15:17
 0  10
पत्रकारों को यथाशीघ्र दिलाएंगे रियायत : गुरविंदर सिंह सेठी

रांचीःऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार,झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया केंद्रीय रेलवे यात्री सलाहकार बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी के रांची स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने गुरविंदर सेठी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारहित के विषयों पर भी चर्चा की। जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने पत्रकारों को रेलवे द्वारा यात्रा में रियायत देने का मुद्दा उठाया। इस विषय पर गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि तीन दिनों बाद केंद्रीय सलाहकार बोर्ड में विधिवत पदभार ग्रहण दिल्ली रेल भवन में होना है।इसके साथ ही मैं पत्रकार एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों को रेल मंत्री और केंद्रीय बोर्ड के समक्ष रखूंगा, ताकि झारखंड के पत्रकारों को रेल यात्रा में रियायत मिल सके। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जीतेंद्र ज्योतिषी और रांची प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह भी उपस्थित थे‌। उन्होंने श्री सेठी को साईं चादर देकर सम्मानित किया। विदित हो कि वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह और जितेंद्र ज्योतिषी साईं मानव सेवा ट्रस्ट से भी जुड़े हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0