पत्रकारों के संगठन से मुख्यमंत्री को बात करनी चाहिए-सुबोधकांत सहाय

Jul 25, 2021 - 15:21
 0  12
पत्रकारों के संगठन से मुख्यमंत्री को बात करनी चाहिए-सुबोधकांत सहाय

राँचीःआज ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार,झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया राँची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर मिले.पत्रकारहित की चर्चा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को तत्क्षण ही ट्वीट कर सुझाव भी दे डाला.उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 37 शहीद पत्रकारों के आश्रितों को जल्द ही आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा दी जानी चाहिए.उन्होने पत्रकारों को फ्रंटलाईन वारियर घोषित करने की भी मांग की है.इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री को पत्रकारों के सभी संगठनों के साथ बैठकर इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.इस चर्चा के दौरान ही उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले को स्वयं रखने का प्रयास करूंगा. साथ ही उन्होंने देश भर में पत्रकारों को फर्जी मामले और प्रताड़ित करने की शिकायतों पर संज्ञान लेकर पत्रकार सुरक्षा कानून बनी के लिए कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मांग उठाने की पहल करने बात कही है.
इस चर्चा में मुख्य रूप से एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जितेंद्र ज्योतिषी,राँची प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह और रांची जिला अध्यक्ष पुष्कर महतो उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0