पत्थलगढ़ी का विरोध करनेवाले गुलीकेरा पंचायत के उपमुखिया समेत सात ग्रामीणों का हत्या

Jan 21, 2020 - 11:06
 0  29
पत्थलगढ़ी का विरोध करनेवाले गुलीकेरा पंचायत के उपमुखिया समेत सात ग्रामीणों का हत्या

पश्चिम सिंहभूम : झारखंड के गुदड़ी के बुरुगुलीकेरा में उपमुखिया समेत सात ग्रामीणों की निर्मम हत्या खबर सामने आ रही है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल के गुदरी प्रखंड के सोनवा में सामूहिक नरसंहार को अंजाम दिया गया है, एक साथ 7 लोगों की हत्या कर दी गई है बताया गया है कि सभी मृतक पत्थलगड़ी का विरोध कर रहे थे। पश्‍च‍िम स‍िंंहभूम ज‍िले के घोर नक्‍सल प्रभाव‍ित गुदड़ी प्रखंड की घटना है। इलाका दुरूह होने के कारण पुल‍िस को देर से जानकारी म‍िली। पुल‍िस मौके पर नहीं पहुंची है। चक्रधरपुर के डीएसपी नाथू स‍िंंह मीना पुल‍िस बल के साथ घटना स्‍थल की ओर रवाना हो गए हैं। प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है क‍ि पास के सीआरपीएफ कैंप तक ही जाएंगे। अगर हत्‍या मैदानी इलाके में हुई होगी तो वहां तक पुल‍िस जाने का प्रयास करेगी। यद‍ि पहाड़ी क्षेत्र में हत्‍या हुई होगी तो पुल‍िस सुबह रवाना होगी।

जानकारी के अनुसार पत्थलगढ़ी समर्थकों ने पत्थलगढ़ी का विरोध करनेवालों की जंगल मेें ले जाकर सामूहिक हत्या कर दी। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा ग्राम पंचायत में इस वीभत्स नरसंहार को अंजाम दिया गया है। गुदड़ी थाना प्रभारी अशोक कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगढ़ी समर्थकों द्वारा रविवार को गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई थी। इस दौरान पत्थलगढ़ी समर्थकों ने पत्थलगढ़ी का विरोध करनेवाले उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों को पीटने लगे, तब उनके परिजन डरकर वहां से भाग गए। जिसके बाद पत्थलगढ़ी समर्थक उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों को उठाकर जंगल की ओर ले गए। रविवार को उनके घर वापस नहीं लौटने पर सोमवार को उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों के परिजन गुदड़ी थाना पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी ही थी कि मंगलवार दोपहर को पुलिस को उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों की हत्या कर उनका शव जंगल में फेंके जाने की सूचना मिली।

यह नृशंस घटना गुलीकेरा ग्राम पंचायत के बुरुगुलीकेरा गांव की है। मृतकों में उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह ग्रामीण शामिल हैं। मृतकों का शव गांव के पास स्थित जंगल में फेंक दिया गया है। घटना रविवार देर रात की है। इसके अलावा गांव के दो अन्य ग्रामीणों के गायब होने की भी बात बताई जा रही है। इन दो ग्रामीणों के भी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन पुलिस को इन दोनों की हत्या की सूचना नहीं मिली है।

पुलिस को सिर्फ उपमुखिया और अन्य छह ग्रामीणों के हत्या की ही सूचना मिली है। मंगलवार की दोपहर को हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद गुदड़ी थाना पुलिस सोनुवा की ओर से घटनास्थल पहुंचने की तैयारी कर रही है। घटनास्थल बुरुगुलीकेरा गांव सोनुआ से 35 किलोमीटर दूर सुदूर जंगल और घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। जिससे पुलिस वहां पहुंचने में सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी सावधानी बरत रही है। 

घटना स्‍थल कहां है अभी इसकी जानकारी नहीं म‍िल रही है। वैसे घटना सोनुवा थाना क्षेत्र में हुई है। घोर नक्‍सल प्रभावि‍त इलाका होने के कारण पुल‍िस फूंक फूंक कर कदम उठा रही है। इलाके में  इस बात की हमेशा आशंका बनी रहती है क‍ि कहीं नक्‍सली लैंड माइंस व‍िस्‍फोट न कर दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0