नौजवान एकता कमेटी और छात्र मोर्चा ने डोरंडा काॅलेज की नवनियुक्त प्राचार्य डॉ.जेबा का किया अभिनंदन

Jun 2, 2021 - 16:17
 0  9
नौजवान एकता कमेटी और छात्र मोर्चा ने डोरंडा काॅलेज की नवनियुक्त प्राचार्य डॉ.जेबा का किया अभिनंदन

रांची। नौजवान एकता कमेटी ने डोरंडा कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्य डॉ.जेबा का अभिनंदन किया। समिति के सदस्यों ने इस मौके पर कहा कि डॉ.जेबा के आने से कॉलेज में शैक्षणिक माहौल और अधिक बेहतर होगा। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को अध्ययन में भी सहूलियत होगी। पदभार संभालने पर बधाई देने वालों में नौजवान एकता कमेटी के अध्यक्ष मुदस्सर हुसैन, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद परवेज, मोहम्मद इकबाल, अरशद रेहान, मोहम्मद अनवर, वसीम व शमशाद शामिल थे। इधर झारखंड छात्र मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज की प्राचार्या डॉ.जेबा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया और बधाई दी। मोर्चा ने वर्तमान में स्नातक से सेमेस्टर टू के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग भी की। बधाई देने वालों में मोर्चा के रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष असद टिंकू, मोहम्मद इरफान, डोरंडा कॉलेज के अध्यक्ष अतीक उर रहमान, सिमोन कच्छप और विनोद करमाली शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0