नेताजी की अदमकद प्रतिमा का निमार्ण होगा : संजय सेठ

Jan 23, 2020 - 15:59
 0  11
नेताजी की अदमकद प्रतिमा का निमार्ण होगा : संजय सेठ

रांची : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर गुरुवार को सुबह 10.30 बजे सुभाष चौक रांची विश्वविद्यालय गेट के सामने नेताजी की जयंती नेताजी सुभाष स्मारक समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ, डॉक्टर राजेश गुप्ता, संरक्षक अजीत सेन गुप्ता, अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गू, महासचिव राजेश ठाकुर, चंचल भट्टाचार्य, नितिन अग्रवाल, कुलदीप सिंह दीपक, विजय साहू, रमेश गुप्ता, संदीप दीपक, राजीव रंजन, ज्योति सिंह मथ्थारु और प्रदीप सहित कई और कार्यकर्ता उपस्थित होकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धांजलि एवं उन्हें नमन किया । आगंतुको का स्वागत नेताजी सुभाष स्मारक समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गू ने किया। संरक्षक अजीत सेन गुप्ता ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। डा. राजेश गुप्ता सहित कई और व्यक्ताओं ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि संजय सेठ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां नेताजी की अदमकद प्रतिमा स्थापित किया जायेगा। इसके लिये नेताजी सुभाष स्मारक समिति के लोगों ने मिलकर इस का पूरा ब्लू तैयार करे और मुझे दे मैं इसको पूरा करुंगा। इस अवसर पर चडरी स्कूल के बच्चों ने कई गीत प्रस्तुत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0