निर्धारित दर से कम मजदूरी भुगतान स्वीकार्य नहीं : संतोष सोनी

May 31, 2021 - 10:25
 0  13
निर्धारित दर से कम मजदूरी भुगतान स्वीकार्य नहीं : संतोष सोनी

रांची। अखिल झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने झारखंड के सभी एसएफसी गोदाम की डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदारों एवं संबंधित विभाग को मजदूरों का शोषण नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने सोमवार को इससे संबंधित एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मजदूरों को श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी का भुगतान करें। सरकार से कम दर पर टेंडर लेने का हवाला देकर मजदूरों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसएफसी के ठेकेदार सरकार से कम दर पर निविदा लेने की बात कह कर मजदूरों को कम मजदूरी का भुगतान कर रहे हैं। यह श्रम कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि झारखंड के एसएफसी के प्रबंध निदेशक एवं सभी जिला के आपूर्ति पदाधिकारी मजदूरों के निर्धारित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित नहीं कराते हैं, तो खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ विवश होकर आंदोलन पर उतारू होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0