निर्धन व लाचार ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण

निर्धन व लाचार ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण

रांची : एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट व स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट,दिल्ली की रांची शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने राहे प्रखंड स्थित लाथुप गांव व उसके आस-पास के गांवों से आये हुए लगभग 300 सौ निर्धन व लाचार ग्रामीणों के बीच त्रिवेणी महतो,नन्द लाल महतो, यादव साहु, भक्तारण महतो,मंजारी मुंडा एवं संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में लगभग 300 ग्रामीणों को ठंड से बचाव के लिए कंबल एवं बिस्किट का वितरण किया गया।यह सेवा कार्य मकर संक्रांति के अवसर पर संस्था के द्वारा की गई।
लाथुप गांव में आई हुई आदिम जनजाति की महिलाओं की स्थिति को देख कर संस्था की महिलाओं ने निर्णय लिया कि इस महीने में किसी भी दिन संस्था के द्वारा साड़ी का वितरण किया जाएगा। सेवा के इस महान कार्य में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,सह-संरक्षक बंसत कुमार गौतम,निर्मल छावनीका, शिव भगवान अग्रवाल,विशाल जालान, बिष्णु सोनी,सुरेश चौधरी,नन्द किशोर चौधरी,अमित पोद्दार, रमेन्द्र पाण्डे, आलोक सिंह, धीरज गुप्ता, रोशन कुमार एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0