निम्नमध्यवर्गीय परिवार की गंभीरता से चिंता करे सरकार : रोहित शारदा

Apr 18, 2020 - 18:46
 0  13
निम्नमध्यवर्गीय परिवार की गंभीरता से चिंता करे सरकार : रोहित शारदा

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के द्वारा हिनू चौक के समीप एवं पोखर टोली में खिचड़ी का वितरण किया गया जिसमें लगभग 300 से 400 लोगों को भोजन कराया गया। साथी रांची क्लब के सहयोग से लगभग 200 जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया गया जिसमें चावल दाल आलू प्याज सत्तू साबुन सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई जोकि न्यू मल्हार कोचा हवाई नगर बिरसा चौक, कटहल कोचा बिरसा चौक, तीरील बस्ती कोकर, एकता नगर बूटी मोड, टाइगर हिल के समीप बस्ती मोराबादी सहित अन्य बस्तियों में वितरित की गई। मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा सभी जगह वितरण में सम्मिलित थे और लोगों की समस्या देखकर सरकार से अपील की निम्न मध्यवर्गीय परिवार को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है न ही वह बीपीएल में आते हैं ना ही किसी प्रकार का सरकार से उन्हें सहयोग मिलता है ऐसे लोगों की स्थिति दयनीय होती जा रही है कृपया सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन करें और ऐसे लोगों के लिए योजना बनाएं। आज की सेवा में मंच पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा ,विनय ठाकुर , मंच के संरक्षक सुभाष जैन पूर्व अध्यक्ष बलवीर जैन, सुरेश बोथरा, राजीव केडिया,संजय सुलतानिया, पवन अग्रवाल, विजय सुल्तानिया, ऋषभ रामपुरिया, राजेश महतो, प्रीति सिन्हा, सोनू मिश्रा, पायल सोनी, गीता बर्मन सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0