नारी शक्ति सेना गुलाबी गैंग ने जरूरतमंदों के बीच बाटे अनाज

Apr 9, 2020 - 12:37
 0  15
नारी शक्ति सेना गुलाबी गैंग ने जरूरतमंदों के बीच बाटे अनाज

रांची : महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रही सामाजिक संगठन “नारी शक्ति सेना” (गुलाबी गैंग) की ओर से राजधानी के हेहल स्थित सुंदरनगर, पहाड़ी टोला, राधा नगर,आनंद नगर व आसपास के गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस संबंध में गुलाबी गैंग की अध्यक्ष और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रानी कुमारी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान खासकर दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।उन्हें बमुश्किल दो समय का भोजन मयस्सर हो पा रहा है। ऐसे में सरकारी महकमों के अलावा गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि पीड़ित मानवता की सेवा में आगे आएं। उन्होंने कहा कि अभावग्रस्त और बेहद गरीब लोगों की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। रानी कुमारी ने सक्षम लोगों से संकट की इस घड़ी में गरीब परिवारों को यथासंभव सहयोग करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0