नवाडीह में लोगो ने मनाया भगवान बुद्ध की जयंती
देवघर : शहर के नवाडीह मुहल्ले में बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध की जयंती पर उक्त मुहल्ले के एक मैदान में सादगी भरे और समाजिक दूरी बनाकर लोगो के द्वारा जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बुद्ध प्रतिमा के समक्ष केंडल जलाकर बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के शुरुआत के दौरान सुशील पासी ने कहा,बुद्धं शरणं गच्छामि।
बुद्ध कौन? बुद्ध का मतलब ज्ञानवान। ज्ञानवान वह जिसमें अपने इन्द्रियों पर नियन्त्रण कर शांति का स्वरूप बना कर अपने सानिध्य में आने वाले को शांति का प्रसाद सहजता से दान करते रहे आज कुछ समय के लिए शांति से बैठे हैं और अपने आप को खोजें कि आप कौन हैं और आपका क्या उत्तरदायित्व है। मौके पर मिथुन पासी,विजय राव शेर,दीपक,बामसेफ के महेन्द्र, पवन, जुलिश, सुनिल,विक्रम,अजय,रोहित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
