नवनियुक्त ट्रैफिक एसपी अंजनी अंजन का छात्र नेताओं ने किया अभिनंदन

Jun 22, 2021 - 13:14
 0  9
नवनियुक्त ट्रैफिक एसपी अंजनी अंजन का छात्र नेताओं ने किया अभिनंदन

रांची। छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी एवं अवधेश ठाकुर ने रांची के नवनियुक्त ट्रैफिक एसपी अंजनी अंजन का अभिनंदन किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ एवं ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें भेंटस्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी ने राजधानी रांची के मौजूदा ट्रैफिक हालात से उन्हें अवगत कराया। शहर के कांटाटोली,रातू रोड,पिस्का मोड़,मेन रोड, डोरंडा ,लालपुर सहित अन्य व्यस्ततम मार्गों को जाम मुक्त करने का आग्रह किया। इसके साथ ही छात्र नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों से आये किसानों,छात्र छात्राओं को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा हेलमेट चेकिंग के दौरान परेशान नहीं करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।
कोरोना से बचाव के मद्देनजर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया।
साथ ही सिटी बस, पिंक ऑटो,डीजल ऑटो,पेट्रोल ऑटो के सभी कर्मियों को जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द से जल्द वैक्सीनशन कराने के लिए विशेष मांग की। इस मौके पर छात्र नेताओं ने ट्रैफिक एसपी से आग्रह किया कि राजधानी के सभी चौक-चौराहों पर चेकिंग के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। मौके पर सिटी एसपी अंजनी अंजन ने सभी मांगो को जायज बताते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन सभी मांगो पर गंभीरता पूर्वक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा एवं सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0