दो दिवसीय एग्जीबिशन में करें इंडो-वेस्टर्न और वेडिंग कलेक्शन की जमकर खरीददारी

Feb 2, 2020 - 17:28
 0  11
दो दिवसीय एग्जीबिशन में करें इंडो-वेस्टर्न और वेडिंग कलेक्शन की जमकर खरीददारी

रांची : मार्केट में ड्रेसेज हो या ज्वेलरी, इनके नए कॉन्सेप्ट का डिमांड खूब देखने को मिलता है। ऐसे में कुछ महिलाएं इसमें डिफरेंट डिजाइन और पैटर्न की तलाश करती हैं। इसी को देखते हुए रांची के लोगों के फैशन के बदलते मूड को रिफ्रेश करने के लिए बुटिक्स ऑफ इंडिया एग्जीबिशन की शुरुआत शनिवार से हुई, जो रविवार तक चलेगा। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले इस प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। होटल कैपिटल-हिल में शुरू हुए दो दिवसीय एग्जीबिशन में देशभर के विभिन्न राज्यों के लगभग 35 स्टॉल लगाए गए हैं। बुटिक्स ऑफ इंडिया एग्जीबिशन के 19वें संस्करण का उद्घाटन रांची की मेयर श्रीमती आशा लकड़ा ने की। इस अवसर पर डॉ मनीषा घई विशिस्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।
एग्जीबिशन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजक व बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि रांची में फैशन के बदलते ट्रेंड का लाभ उठाने के लिए दो दिवसीय एग्जीबिशन में लगभग 35 स्टॉल के सभी राज्यों के डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट उत्पाद जैसे अन्य चीजें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि एग्जीबिशन लगाने का मुख्य उद्देश्य वेडिंग कलेक्शन को शो करना है। वेडिंग ड्रेसेज के सारे कलेक्शन एक ही जगह पर सही रेंज में मिल जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ज्वेलरी में ढोलकी, सिल्वर और इंडो-वेस्टर्न को पेश किया गया है तो ड्रेसेज में खादी, केला सिल्क पर मार्बल आर्ट के साथ कश्मीरी दुपट्टा महिलाओं को पसंद आएगा। इसके अलावा सरारा, कॉडिनेट सेट, ब्लॉक प्रिंट्स सूट, आर्गेनजा फेब्रिक की कुर्ती, पाकिस्तानी सूट, पटोला और पैठणी सिल्क की साड़ियां उपलब्ध है। एग्जीबिशन में खासकर बच्चों के लिए छोटे-छोटे गहने, जयपुरिया कपड़ों को लाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0