देश के लोकतांत्रिक इतिहास में जुड़ रहा स्वर्णिम अध्याय- मोख्तार सिंह

Feb 27, 2020 - 11:20
 0  14
देश के लोकतांत्रिक इतिहास में जुड़ रहा स्वर्णिम अध्याय- मोख्तार सिंह

रांची : गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर व एचईसी क्षेत्र के लोकप्रिय श्रमिक नेता मोख्तार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कई उल्लेखनीय कार्य करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे हैं। सही मायने में मोदी राष्ट्रपिता बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर भारत सशक्त हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि आत्मविश्वास से लबरेज मोदी सर्व-धर्म, सम-भाव को आदर्श मानते हुए इंसानियत को अपना सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। भारत को विश्व स्तर पर सशक्त और समृद्ध देश बनाने के लिए सतत प्रयासरत मोदी का जज्बा और जुनून काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के चहेते राजनेताओं में मोदी का नाम अग्रिम पंक्ति में शुमार है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में विकास की गति तेज हुई है। जनहित में उन्होंने कई ऐसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है, जो मील का पत्थर साबित हो रही है। श्री सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम कार्यकाल की जितनी भी सराहना की जाए कम होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0