देवयानी राजलक्ष्मी राणा बनी कोका-कोला इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट

Jul 1, 2021 - 16:22
 0  8
देवयानी राजलक्ष्मी राणा बनी कोका-कोला इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट

रांची। कोका-कोला ने भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया के लिये देवयानी राजलक्ष्मी राणा को पब्लिक अफेयर्स, कम्‍युनिकेशंस और सस्टेनेबिलिटी का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त करने की घोषणा की है।
देवयानी को सरकारी और कॉर्पोरेट मामलों, जोखिम प्रबंधन, संवाद, सीएसआर क्षेत्र में 25 वर्षों से ज्यादा का कार्य अनुभव है। उन्होंने इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, पर्यावरण, सामाजिक और संचालन, तथा व्यापार में अधिकतम प्रभाव लाने पर केन्द्रित प्रभावी रणनीतियां विकसित करने में सफलता पाई है।
उनकी नियुक्ति पर भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया के प्रेसिडेंट संकेत रे ने कहा कि देवयानी राजलक्ष्मी के वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त होने पर कंपनी हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करेगी। वे इस क्षेत्र में हमारी लीडरशिप टीम में शामिल हुई हैं और हमारी कार्य-प्रणाली का नेतृत्व करेंगी। उनके योगदान से अपने उद्देश्यों के प्रति हमारा विश्‍वास बढ़ेगा और मौजूदा काम को गति मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0