देवघर : साइबर ठगी के शिकार हुए मोहम्मद सुल्तान

Apr 14, 2020 - 19:20
 0  16
देवघर : साइबर ठगी के शिकार हुए मोहम्मद सुल्तान

देवघर : बुढई थाना क्षेत्र के पथरिया गांव के रहनेवाले मोहम्मद सुल्तान के खाते से साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में उसने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। जालसाज़ ने पीड़ित के मोबाईल पर फोन किया और बोला की आपके PHONE PAY आईडी पर 3099 रुपया आया है निकाल ले। जब उसने अनभिज्ञता जताई तो वे बोले कि हम आपको गाइड कर पैसे निकलवा देंगे। आप सिर्फ फ़ॉलो करें और उसने बोला कि जो भी रिक्वेस्ट आएगा एक्सेप्ट करियेगा। बस पीड़ित ठग के जाल मैं फसता चला गया, एक्सेप्ट करते गया और उसके खाते से एक बार RS/-4999 RS/-9999 RS/-9999 RS/-10999, तथा RS /-899 रुपये की निकासी हो गई। पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से रुपये की निकासी हो गई है तो उसने तुरंत फोन ठग को लगाने का प्रयास किया। काफी ट्राय करने के बाद उसका फोन नही लगा तब वे समझ गया कि उसके खाते से साइबर ठगी हो गई हैं। तुरंत देवघर पहुंचकर साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाया। लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0