देवघर विधायक नारायण दास की अगुवाई में सैनिटाइजर का वितरण

May 8, 2020 - 13:28
 0  17
देवघर विधायक नारायण दास की अगुवाई में सैनिटाइजर का वितरण

देवघर : देवघर विधायक नारायण दास की अगुवाई में बरनवाल नवयुवक संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल ने लक्ष्मी मार्केट एवं गणेश मार्केट एवं बरनवाल धर्मशाला के आस-पास में जरूरतमंदो के बीच सैनिटाइजर का वितरण किया। वितरण के दौरान उन्होंने लोगों से अपील किया कि आप सभी घरों में रहें और स्वस्थ रहें तथा पूर्ण रूप से लॉकडाउन का पालन करें। आगे उन्होंने कहा की कॉरोना की वैश्विक महामारी में जिस तरह डॉक्टर , पुलिसकर्मी और पत्रकार , मिडिया बंधुओं जान जोखिम में डालकर योगदान दे रहे हैं वाकई में ये सभी विशेष बधाई के पात्र हैं। जनता से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा की ये सभी जहाँ भी दिखें ताली बजाकर उनका हौसला बुलंद करें ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0