देवघर : वार्ड पार्षद बिहारी यादव ने गरीबो को वितरित किया राहत सामग्री

Apr 23, 2020 - 14:18
 0  21
देवघर : वार्ड पार्षद बिहारी यादव ने गरीबो को वितरित किया राहत सामग्री

देवघर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 17 के वार्ड पार्षद बिहारी यादव ने अपने वार्ड के लोगों के बीच लॉक डाउन के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए राहत की सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि विपदा की घड़ी में वे सेवा भाव से अपने वार्ड के जरूरतमंदो के बीच लगभग 150 परिवारों में निःशुल्क आनाज चावल दाल व नमक का वितरण कर रहे है। इस दौरान वे खुद एवं उनके वोलेंटियर मनोज यादव, विक्की कुमार, पप्पू यादव सभी के घरों में आनाज पहुंचा जा रहे है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा देश आज जिस मुश्किल दौर से गुजर रहा है तथा सम्पूर्ण भारत लॉकडाउन में हैं, और दिहाड़ी मजदूरों की स्थिति दयनीय हो गई हैं। ऐसे में हम सभी युवा वर्ग को आगे बढ़कर गरीब असहाय की मदद पहुंचाने की कवायद करनी होगी। इसी को ध्यान में रखकर हम लोगों ने सेवा करने की चाह जताई। और अपने क्षेत्र के गरीबों, असहायों को हर संभव मदद करने की पहल की। और कहा कि इस कलयुग में नर सेवा ही नारायण सेवा हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की कोरोना को अपने देश से भागने के लिए लॉकडाउन का पालन हर हाल में करे । और किसी भी वक्त सहायता के लिए जरूर याद करें। वे हमेशा अपने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तैयार हैं और रहेंगे। इस दौरान वे अपने अन्य साथियों के साथ मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0