देवघर : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 14 लोगों पर हुई कार्रवाई

दुकानों में भीड़ जमा होती हैं तो दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

May 28, 2020 - 10:51
 0  13
देवघर : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 14 लोगों पर हुई कार्रवाई

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ बाजारों का निरीक्षण कर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। जबकि बेवजह बाइक लेकर घूमने वाले, बिना हेलमेट व मास्क लगाए बाइक चलाने वाले हो या फिर एक बाइक पर दो लोग सवार ऐसे दो पहिया वाहनों के चालकों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई।


इसके दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा विभिन्न चौक-चौराहो के अलावा वीआईपी चौक, टॉवर चौक, आजाद चौक, लक्ष्मी मार्केट, गणेश मार्केट, बजरंगी चौक, फब्बारा चौक, बाजल चौक आदि का निरीक्षण कर लोगों को अपने घरों में रहने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में श्रीवास्तव द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की और कहा कि लॉक डाउन का पालन कर इस विकट परिस्थितियों में प्रशासन का सहयोग करें। एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाएं, अनावश्यक घर से बाहर न निकले, आप सभी की सुविधा हेतु अनिवार्य सेवाएं खुली है। इसके अलावे बाजार में घूम रहे लोगों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि घर से सामान लेने हेतु एक से ज्यादा लोग न निकले। सुबह हो या शाम बिना वजह जगह-जगह भीड़ जमा करना के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कहा कि ऑटो व रिक्शा का परिचालन पर भी रोक हैं के बाबजूद रिक्शा चालक व ऑटो चालक जबरन सवारी ढो रहे हैं उस पर भी कार्यवाही की जा रही हैं। दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुकानों में भीड़ जमा होती हैं तो दुकानदार की जिम्मेवारी हैं कि वे ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराए। नही कराने के स्थिति में दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही करने का प्रावधान हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0