देवघर : रामपुर मुहल्ले के बच्चों ने गुल्लक फोड़ दिये सैंकड़ो रुपये दान

Apr 3, 2020 - 13:35
 0  14
देवघर : रामपुर मुहल्ले के बच्चों ने गुल्लक फोड़ दिये सैंकड़ो रुपये दान

देवघर/कास : शहर के रामपुर मुहल्ले के दो बच्चों ने सेवा परमो धर्म: का अक्षरशः पालन करते हुए देवघर नगर में निगम क्षेत्र के वार्ड नं 26 अन्तर्गत रामपुर के रहने वाले गणेश पोद्दार के पोता -पोती सिमरन 12 वर्ष, स्वरित 10 वर्ष, स्मृति 7 वर्ष ने देश में चल रहे आपदा में देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किये गए मदद की अपील को लेकर आज इनके द्वारा गोल्लक में जमा की हुई कुल राशि 1360/- रुपए को देश के उन लोगों के लिए दान दिया जिसको इस विपदा की घड़ी में जरूरत है। इन बच्चो ने बताया की घर पर बैठे बैठे रोज टीवी समाचार में जानकारी मिल रही हैं कि इस संकट में लोगों को कितनी समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। ऐसे में जो भी समर्थवान लोग है यथा संभव मदद के लिए आगे आए। उसी से प्रेरणा लेकर हम तीनो भाई बहन ने ये निर्णय लिया। इससे बहुत सुकून मिला। और बच्चों ने अपने देवघर शहरवासियों से अपील किया की इस महामारी के समय सब घर पर रहें। बहुत आवश्यक पड़ने पर ही कोई एक सदस्य प्रशासन द्वारा निर्धारित समय और एहतियात के साथ बाहर निकलें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0