देवघर में कोरोना मरीज मिलने के बाद पूरा इलाका सील, नो एंट्री जोन घोषित

जांच और ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू

Apr 21, 2020 - 14:46
 0  16
देवघर में कोरोना मरीज मिलने के बाद पूरा इलाका सील, नो एंट्री जोन घोषित

देवघर : उपायुक्त नैंसी सहाय ने आदेश जारी कर अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आई.ए.एस रवि आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां को निर्देशित कर सरावां प्रखंड के कोरेना पॉजिटिव गांव को पूरी तरह सील कर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्त की हैं। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद उक्त इलाके को पूरी तरह से सील कर करते हुए इलाके को नो एंट्री जोन घोषित करने का आदेश जारी किया है।


इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि कोरोना से संक्रमित पाया जाने वाला युवक कहां-कहां गया है, किससे मिला है, तथा इससे जुड़ी संपूर्ण निगरानी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वस्थ विभाग द्वारा की जा रही है। जल्द ही चिन्हित क्षेत्र के सभी लोगों के भी नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
इसके अलावे एहतियात के तौर पर किसी के भी आने-जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही इससे जुड़ने वाले सभी मार्ग को पूरी तरह से बंद करते हुए प्रत्येक मार्ग पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0