देवघर : नगर थाना में जरूरतमंद लोगों को कराया गया भोजन।

Apr 6, 2020 - 13:50
 0  13
देवघर : नगर थाना में जरूरतमंद लोगों को कराया गया भोजन।

देवघर : नगर थाना परिसर में सामुदायिक रसोई के नौवें दिन करीब 180 लोगों को भोजन कराया गया. सामुदायिक रसोई के तहत प्रत्येक दिन क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों, भिखारियों तथा फुटपाथों पर रहनेवाले को इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह की देखरेख में भोजन कराया गया. लॉकडाउन में नगर थाना के पुलिस विधि – व्यवस्था के साथ साथ सामाजिक कार्य में भी लगे हुए हैं. इसी के तहत सोमवार को थाना के रसोई में खिचड़ी तथा खीर बनाकर पुलिसकर्मियों ने खुद से परोस कर लोगों को खिलाया. इस दौरान इंस्पेक्टर ने बताया कि यह कार्य प्रत्येक दिन किया जा रहा हैं. इस मौके पर पीएसआइ कुमार अभिषेक , एएसआई रामानुज सिंह , श्रीकांत बाजपेयी, साक्षर आरक्षी आकाश कुमार , रतन ओझा, लक्षमण चौधरी, विकेश , सुजीत झा , महेश , राहुल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0