देवघर : नगर थाना प्रभारी ने किया मास्क वितरण, कोविद-19 से बचाव के उपाय भी बताये

Apr 30, 2020 - 12:10
 0  11
देवघर : नगर थाना प्रभारी ने किया मास्क वितरण, कोविद-19 से बचाव के उपाय भी बताये

देवघर : नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने आज टॉवर चौक पर लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ साथ जरुरतमंदो को मास्क वितरण किया। नगर थाना प्रभारी द्वारा मार्केट में बिना मास्क लगाए लोगों को जो जरूरत का समान लेने बाजार आये थे वैसे लोगों को मास्क पहनाकर कोविद-19 ( COVID-19 ) के बचाव का उपाय बताते नजर आये। थाना प्रभारी ने सभी लोगों से अनुरोध कर लॉक डाउन का पालन करने और घर में रहने तथा बहुत जरुरी काम रहने पर भी घर से केवल एक ही व्यक्ति जरुरी का समान लेने के लिए बाहर निकले तथा मास्क एवं हेलमेट लगाकर ही बाहर निकले। इस दौरान नगर थाना के पीएसआई कुमार अभिषेक, ए एस आई श्रीकांत बाजपेयी, रामानुज सिंह, रूपेश मिश्रा वासुदेव राउत सहित अन्य आरक्षी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0