देवघर : नगर थाना प्रभारी की अगुवाई में समस्त पुलिसकर्मी रोजाना जरूरतमंदो को परोस रहे भोजन

Apr 30, 2020 - 12:09
 0  21
देवघर : नगर थाना प्रभारी की अगुवाई में समस्त पुलिसकर्मी रोजाना जरूरतमंदो को परोस रहे भोजन

देवघर : नगर थाना परिसर में बने अस्थायी सामुदायिक रसोई में आज करीब 190 लोगों को नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह के अगुवाई में भोजन कराया गया। सामुदायिक रसोई के तहत हर रोज थाना क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों, भिखारियों तथा फुटपाथों पर रहनेवाले लोगों व रिक्शा ठेला चालकों को इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्री सिंह ने अपनी देखरेख में भोजन कराते हैं। और उनके साथ पीएसआई कुमार अभिषेक भी तन मन से इन कामों में उनका हाथ बटाते हैं। और थाना के अन्य एसआई व एएसआई भी लोगों को खाना खिलाने में मदद करते हैं।लॉकडाउन में नगर थाना के पुलिस सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में विधि – व्यवस्था के साथ – साथ सामाजिक कार्य में भी लगे हुए रहते हैं। जिसका साफ प्रमाण यहां आपको देखने को मिलेगा।अपने विधि व्यवस्था में व्यस्त होने के बाद चुस्त दुरुस्त होकर सभी जरूरत मंदो को खाना खिलाते हैं। आज नगर थाना के सामुदायिक किचन में चावल दाल सब्जी इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह ,पीएसआई कुमार अभिषेक, ए एस आई श्रीकांत बाजपेयी, रामानुज सिंह के द्वारा जरूरतमंदों के बीच खाना परोसा गया। इसी के तहत बुधवार को भी थाना के रसोई में चावल दाल सब्जी के अलावे खीर बनाकर पुलिसकर्मियों ने खुद से परोस कर लोगों को खिलाया था।

इस दौरान इंस्पेक्टर ने बताया कि यह कार्य प्रत्येक दिन किया जा रहा हैं। इस मौके पर पीएसआइ कुमार अभिषेक , एएसआई रामानुज सिंह , श्रीकांत बाजपेयी, संजय शर्मा, परमानंद पाल सहित नगर मुंसी आकाश कुमार, रतन ओझा, लक्षमण चौधरी, विकेश सिंह , सुजीत झा , महेश , राहुल कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी ने मिलजुलकर कर सभी को खाना खिलाया। विदित हो कि यह सामुदायिक किचन लॉक डाउन के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी थानों में खोला गया है और पुलिस अधीक्षक देवघर ने सभी थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है कि किस थाना को प्रतिदिन कितना प्लेट भोजन जरूरत मंदो को खिलाना हैं। लेकिन आज जरूरतमंदो की तादात बढ़ने से रोज टारगेट से अधिक व्यक्ति खाना खाने पहुंच जा रहे हैं और खाना खाकर सुख का अनुभव कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0