देवघर : दो दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले में संलिप्त 3 आरोपितों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

Apr 19, 2020 - 16:07
 0  13
देवघर : दो दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले में संलिप्त 3 आरोपितों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

देवघर : राहुल मिश्रा जानलेवा हमला मामले में पुलिसिया दबाब के कारण तीन नामजद आरोपियो ने नगर थाना में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में आत्म समर्पण करनेवाले आरोपियो में अमन सिंह राजपूत, अंकुश वात्स्यान,विकास पलिवार उर्फ भाखड़ शामिल है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी की अगुवाई में लगातार छापेमारी जारी हैं। विदित हो कि शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे अग्रवाल धर्मशाला के समीप रहनेवाले राहुल मिश्रा अपने जीजा के जन्मदिन पर उनके घर जा रहे था, तभी सीता होटल के समीप उमाकांत महापात्रा के घर के समीप पूर्व से ही घात लगाए बैठे अमन सिंह राजपूत, निवासी बमबम बाबा कॉलोनी,अंकुश वत्यस्यान निवासी हरिहर बाड़ी, विकास पलिवार निवासी शिवगंगा लेन, प्रीतम जायसवाल निवासी बलसारा, सौरव सृंगारी निवासी पंडित बीएन झा पथ तथा सोनू नरोने पानी टंकी डोमासी ने मिलकर राहुल मिश्रा के ऊपर जानलेवा हमला कर उसके सर को पत्थर से कुचल दिया था और उसे मरा हुआ समझकर सभी फरार हो गया था। वहीं के रहनेवाले ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ततपश्चात पुलिस ने उसे उठाकर सदर अस्पताल ले गई। जहां आईसीयू वार्ड में भर्ती कराकर उसका प्राथमिक उपचार किया और स्थिति गंभीर को देखते हुए धनबाद के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है। शनिवार की देर शाम उसके पिता संतोष मिश्रा ने 6 लोगों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कराया। जिसका चश्मदीद वहीं के निवासी को बताया हैं। जिसने यह घटना को अपने आँखों से देखा हैं साथ ही वहां पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हैं। पुलिस उसके लिखित शिकायत के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हुई हैं। जिसमे पुलिसिया दंबिश के कारण तीन नामजदों ने आत्मसमर्पण नगर थाना पहुंचकर कर दिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ करने में जुटी है कि कैसे उसने तथा क्यों इस घटना को अंजाम दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0