देवघर जिले में 344 मरीजों में 228 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव,116 का जाँच रिपोर्ट आना बाकि- उपायुक्त

Apr 30, 2020 - 12:11
 0  13
देवघर जिले में 344 मरीजों में 228 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव,116 का जाँच रिपोर्ट आना बाकि- उपायुक्त

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय के द्वारा जानकारी दी गई कि देवघर जिलान्तर्गत अब तक 344 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके है। जिसमे 228 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 116 लोगों की जांच रिपोर्ट जल्द ही जिला प्रशासन को प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावे सबसे महत्वपूर्ण कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एहितयात और सुरक्षा के तौर पर एक बार और दोनों मरीज का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके पश्चात मरीजों को कोरोना नेगेटिव माना जाएगा।
इसके अलावे गम्हरिया और भुरकुंडा गांव के सभी ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच लगातार की जा रही है। साथ ही दोनों संक्रमित मरीज कहां-कहां गया है, किससे मिला है, इससे जुड़ी संपूर्ण निगरानी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वस्थ विभाग द्वारा लगातार की जा रही है
इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती सहाय ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमित मरीज के सभी परिजनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जो निगेटिव आई हैं। ज्ञात हो कि गम्हरिया के बाद भुरकुंडा गांव के मरीज के सभी परिजनों को चिन्हित कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जो कि हम सभी के लिए एक राहत महसूस करने वाली बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0