देवघर : एसडीओ ने की दूध-दही मिठाई विक्रेताओं के साथ बैठक

बैठक में दूध-दही मिठाई दुकान किये गये बन्दी से मुक्त

Apr 9, 2020 - 12:39
 0  18
देवघर : एसडीओ ने की दूध-दही मिठाई विक्रेताओं के साथ बैठक

देवघर : अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दूध, दही के थोक व खुदरा बिक्रेताओं तथा मिठाई दुकान के संचालकों के साथ बैठक आहूत की गयी। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बतलाया गया कि वर्तमान में कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु घोषित सम्पूर्ण तालाबन्दी के दौरान लोगों की सुविधा हेतु एवं केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के निदेशानुसार खाद्य सामग्रियों में दूध, दही, मांस, मछली एवं अण्डे की दुकानें को भी बन्दी से मुक्त रखा गया हैं।
साथ हीं उनके द्वारा बतलाया गया कि जिले में मांस, मछली एवं अण्डे की दुकानें भी अन्य खाद्य सामग्रियों के लिये निर्धारित समयावधि के अनुसार खुली रहेंगी एवं इन दुकानों को भी साग-सब्जी, फल तथा खाद्यान्न सामग्री अथवा किराना आदि की दुकानों की तरह समयबद्ध तरीके से खोला एवं बन्द किया जायेगा तथा सोशल डिस्टैंसिंग व अन्य स्वास्थ्य संबंधी मानकों का अनुपालन करते हुए चलाया जायेगा।
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे देश में लॉक डाउन की गयी है। ऐसे में लोगों की जरूरतों को देखते हुए इन चीजों की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को लॉक डाउन की अवधि में खुली रखने की अनुमति प्रदान की गयी है, ताकि लोग अपने आवश्यकता के अनुसार सामानों का क्रय कर सकें। उनके द्वारा आगे बतलाया गया कि मेधा डेयरी व अन्य दुग्ध उत्पादकों की ओर से प्राप्त अनुरोध के आलोक में निर्णय लिया गया है कि इनके द्वारा उत्पादित दूध की खपत मिठाई दुकानों में की जायेगी। इस हेतु निर्धारित अवधि में सभी मिठाई दुकान संचालक अपने दुकानों व पाकशाला को खुली रखकर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए मिठाई का निर्माण व बिक्रय कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0