देवघर : एयरपोर्ट में काम कर रहे मजदूर पलायन को मजबूर,डीसी ने लिया संज्ञान

May 13, 2020 - 12:08
 0  18
देवघर : एयरपोर्ट में काम कर रहे मजदूर पलायन को मजबूर,डीसी ने लिया संज्ञान

देवघर : जिले के निर्माणाधीन एयरपोर्ट में काम कर रहे सैंकड़ो मजदूरों के पलायन की खबर पर जिला प्रशासन ने कार्यवाई की बात कही है। एयरपोर्ट में काम कर रहे मजदूरों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ के मजदूर कोरोना के डर से नहीं बल्कि ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही से काम छोड़ने पर मजबूर थे। मजदूरों ने यह आरोप लगाया था कि ठेकेदार द्वारा पिछले कुछ महीने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है और रविवार से खाना पीना देना भी बंद कर दिया है। अब इन मजदूरों के पास भूखों मरने की नौबत आ गयी थी। जिस वजह से एयरपोर्ट साइट के सभी मजदूर पैदल ही छत्तीसगढ़ के लिए निकल गए। मामले की सूचना देवघर डीसी नैन्सी सहाय को मिलने पर अब कार्यवाई की बात कही जा रही है। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ठेकेदार को एयरपोर्ट का निर्माण के लिए कार्यरत सभी मजदूरों को तत्काल खाने-पीने जैसी मूलभूत आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने एवं उन पर घर जाने हेतु किसी प्रकार का दबाव न बनाने का निर्देश जारी किया है। निदेश का अनुपालन नहीं करने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0